विशेष

22 जनवरी को सुबह 10.30 बजे अयोध्या आएंगे PM मोदी:11 बजे राम मंदिर पहुंचेंगे; रामलला को सोने की सलाई से काजल लगाएंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब 22 जनवरी यानी प्राण प्रतिष्ठा के दिन ही अयोध्या आएंगे। वह 4 घंटे रामनगरी में रुकेंगे। सुबह 10.30 बजे विमान से अयोध्या के महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरेंगे। 11 बजे राम मंदिर पहुंच जाएंगे। यहां 3 घंटे रुकेंगे। प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने से पहले PM राम मंदिर परिसर में लगी जटायु की प्रतिमा का इनॉगरेशन करके पूजा करेंगे।

प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम 12.20 से 1 बजे तक होगा। PM के सामने रामलला की आंखों से पट्‌टी खोली जाएगी। वे रामलला को सोने की सलाई से काजल लगाकर उनको शीशा दिखाएंगे। इसके बाद मोदी, मोहन भागवत और ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास अपने विचार रखेंगे। इसके बाद दोपहर 3.30 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

 

पहले 21 जनवरी को आने का बन रहा था कार्यक्रम
इससे पहले, पीएम का प्राण प्रतिष्ठा से एक दिन पहले यानी 21 जनवरी को अयोध्या पहुंचने का कार्यक्रम बन रहा था। मुहूर्त और मौसम को इसकी वजह बताया जा रहा था। यही नहीं, पीएम के सरयू स्नान, नागेश्वरनाथ महादेव मंदिर में जलाभिषेक करने की बात मंदिर ट्रस्ट के सूत्रों ने बताई थी। हालांकि, यह कार्यक्रम फाइनल नहीं हुआ है।

 

यह फोटो 30 दिसंबर की है। PM ने अयोध्या में 8 किलोमीटर का रोड शो किया था।

थेपला, कचौड़ी चखेंगे PM और मेहमान
प्राण प्रतिष्ठा के बाद मेहमानों के भोजन के लिए भी खास व्यवस्था की गई है। इसमें बेसन और मेथी से बने थेपला, मटर की कचौड़ी, गाजर-मटर की सब्जी, बादाम की बर्फी और आम का अचार परोसा जाएगा। PM खास मेहमानों के साथ इसका स्वाद चखेंगे।

प्राण प्रतिष्ठा से पहले राम मंदिर को सजाया जा रहा है। इसकी 4 तस्वीरें देखिए

 

खबरें और भी हैं...